News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

मांग में सिंदूर लगाए रैंप पर उतरीं सोनम कपूर, 'घर मोरे परदेसिया' पर किया डांस, देखें VIDEO

सोनम ने बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के लिए ये रैम्प वॉक किया. खास बात ये रही कि इस दौरान सोनम रैंप पर डांस करती भी नज़र आईं.

Share:

मुंबई: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने रैंप वॉक किया. यहां रैंप पर सोनम का ब्राइडल अवतार दिखा. यहां सोनम मांग में सिंदूर भरकर पहुंचीं और साथ ही गजरा और बिंदी उनकी खूबसूरत में चार चांद लगा रहे थे.

सोनम ने बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के लिए ये रैम्प वॉक किया. खास बात ये रही कि इस दौरान सोनम रैंप पर डांस करती भी नज़र आईं.

यहां रैंप पर वॉक करने के साथ-साथ डांस कर सोनम ने लोगों का मनमोह लिया.  सोनम ने 'घर मोरे परदेसिया' पर डांस किया जो कलंक फिल्म का है और ये हाल में रिलीज किया गया है.

View this post on Instagram
 

A post shared by Filmy Hai Boss (@filmyhaiboss) on

आपको बता दें कि यह शो कैंसर पेशेंट एड एसोसिएशन ने होस्ट किया था. ये एसोसिएशन कैंसर से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए फंड इकट्ठा करता है.

इसके अलावा श्वेता बच्चन, करण जौहर ने भी रैम्प वॉक किया.

इस दौरान बेटी को देखने के लिए अमिताभ और जया बच्चन भी आगे की सीट पर बैठे नज़र आए.

अमिताभ ने अपनी बेटी के रैम्प वॉक के दौरान वीडियो भी बनाई. वहीं जया बच्चन शो के दौरान तालियां बजाती नज़र आईं.

इन सबके अलावा, प्रीति जिंटा, फरहान अख्तर और अमृता अरोड़ा भी डिजाइनर शाइना एनसी के साथ रैंप पर नजर आए.

View this post on Instagram
 

A post shared by Filmy Hai Boss (@filmyhaiboss) on

Published at : 25 Mar 2019 06:01 PM (IST) Tags: abu jani sandeep khosla Sonam Kapoor
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

अमिताभ से लंबा अफेयर, विनोद-मुकेश से शादी! अक्षय-संजय से भी जुड़ा नाम, कहानी रेखा की निजी जिंदगी की

अमिताभ से लंबा अफेयर, विनोद-मुकेश से शादी! अक्षय-संजय से भी जुड़ा नाम, कहानी रेखा की निजी जिंदगी की

'शुरू से शुरू करते हैं...' सलमान खान का यूट्यूब पर धमाकेदार डेब्यू, शेयर किया पहला वीडियो

'शुरू से शुरू करते हैं...' सलमान खान का यूट्यूब पर धमाकेदार डेब्यू, शेयर किया पहला वीडियो

'दृश्यम 3' का दूसरे फ्राइडे भी चला जादू, 'धुरंधर 2' के बाद ये रिकॉर्ड बनाने वाली साल 2026 की बनी दूसरी फिल्म

'दृश्यम 3' का दूसरे फ्राइडे भी चला जादू, 'धुरंधर 2' के बाद ये रिकॉर्ड बनाने वाली साल 2026 की बनी दूसरी फिल्म

'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

टॉप स्टोरीज

'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश

'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश

CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण

CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण

11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी

पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी